IVF और नेचुरल प्रेगनेंसी में क्या अन्तर ? कैसे

IVF और नेचुरल प्रेगनेंसी में क्या अन्तर ? कैसे

(परिचय)

आजकल की व्यस्त जीवनशैली के कारण आंकड़े हमें बताते हैं कि दुनिया में 8 में से एक महिला को गर्भधारण करने में दिक्कत आती है, जिस कारण वो मां नहीं बन पाती और जिसके लिए IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) को सबसे बेहतर और प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है या सरल भाषा में कहे तो ईश्वर का वरदान माना गया है।

जिसकी मदद से आज बहुत से दम्पति माता-पिता बनने का सुख प्राप्त कर रहे हैं। आपको बता दें इस प्रक्रिया में सबसे पहले ओवरी को हार्मोन्स के इंजेक्शंस के द्वारा अंडे बनाने के लिए उत्तेजित (Stimulate) किया जाता है, जिसके बाद अंडाशय (Overy) में से अंडों को निकाला जाता है। फिर परिपक्व स्पर्म और परिपक्व अंडे को एक साथ फर्टिलाइज किया जाता है और एक महिला के शरीर में वापस रख दिया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार यह प्रक्रिया सरल एवं आसान होती है। आइये अब हम आपको IVF और नेचुरल प्रेगनेंसी के अंतर के बारे में बताते हैं।

IVF प्रेगनेंसी

आंकड़े हमें बताते हैं कि विश्वभर में 50 लाख से अधिक बच्चे IVF तकनीक से जन्मे हैं। IVF प्रनेंसी की यदि बात करें तो ये साधारण प्रेगनेंसी से थोड़ी बहुत ही भिन्न होती है, जिसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

1. मानव निषेचन और भ्रूणविज्ञान प्राधिकरण (HEFA) के अनुसार, पाँच में से एक गर्भधारण में एक से अधिक संतान यानी आईवीएफ में ट्वीन प्रेगनेंसी होने की संभावना बनी रहती है। 

2. ऐसा बताया जाता है कि IVF प्रक्रिया में जब एक महिला के अंदर भ्रूण रखा जाता है, तब से ही उसे मां बनने का एहसास होने लगता है।

3. IVF में अंडे को मैन्युअल रूप से निषेचित किया जा सकता है और IVF के लिए भ्रूण का उपयोग किया जा सकता है, जो कि महिला को पहली बार या दूसरी बार गर्भवती होने की संभावना को बढ़ाने की क्षमता रखता है।

4. वैसे तो आईवीएफ प्रेग्‍नेंसी भी नॉर्मल प्रेग्‍नेंसी की तरह ही होती है लेकिन इसके लक्षण दिखने में लगभग दो हफ्ते लग सकते हैं।

5. IVF में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि IVF दम्पत्ति यदि किसी वजह से गर्भधारण नहीं करना चाहते तो इस

ऐसी स्थिति में तीसरे शख्स के रूप में अन्य महिला को गर्भधारण के अनुकूल बनाया जा सकता है, सरल भाषा में कहे तो एक सरोगेट मां।

6. ऐसे माता-पिता, जो अपने करियर, नौकरी या अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं या जिनकी अपनी पर्सनल लाइफ है और जो अपनी इच्छा से संतान प्राप्ति चाहते हैं उनके लिए आईवीएफ / सरोगेसी का बेहतर विकल्प है।

7. अतः IVF को दुनिया में सबसे प्रभावी, समयबद्ध और उत्पादक नि:संतानता उपचारों में से एक माना जाता है।

ivf-natural-pregancy

साधारण प्रेगनेंसी

जैसा कि अभी हमने आपको ऊपर IVF प्रेगनेंसी के बारे में बताया। जिसके बारे में आप अच्छे से समझ गए होंगे। अतःअब हम आपको सामान्य प्रेगनेंसी के बारे में बता रहे हैं जो कि कुछ इस प्रकार है।

1. साधारण प्रेगनेंसी में एक या दो महीने तक पता ही नहीं चलता है कि वह प्रेग्नेंट है। 

2. सामान्य प्रेगनेंसी में एक महिला को मेडिकल मॉनिटरिंग से गुजरने की आवश्यकता नहीं होती तथा इसके अलावा सामान्य प्रेगनेंसी में सब कुछ सामान्य तरीके से किया जाता है।

3. चाहे IVF प्रेगनेंसी हो या साधारण प्रेगनेंसी जब दोनों के 10 हफ्ते बीत जाते हैं तो इन दोनों में ही एक जैसा महसूस होता है यानि कहने का अर्थ है कि कोई अंतर नहीं रह जाता। इसके अलावा 10 हफ्ते से पहले दोनों प्रकार की प्रेगनेंसी में समान ही क्रिया करनी पड़ती है।

4. इन दोनों प्रकार की प्रेगनेंसी में अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक संतुलित डाइट जिसमें फल, सब्जी और प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा हो वह जरूरी होती है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ पड़े - क्या IVF उम्र और वजन से प्रभावित हो सकता है ?

निष्कर्ष

एक ताजा अध्ययन के मुताबिक IVF तकनीक से जन्मे बच्चे, प्राकृतिक गर्भधारण के जरिए जन्मे बच्चों की तुलना में सामान्यत: अधिक स्वस्थ जीवन जीते हैं तथा इसके अलावा IVF से जन्म वाले बच्चों में मानसिक विकृति होने का भी जोखिम नहीं होता। आपको बता दें, दुनिया भर में 15 फीसदी जोड़े ऐसे हैं, जो संतान पैदा करने में शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इनमें से कई जोड़ों ने बच्चा पाने के लिए IVF का सहारा लिया है या कहे ऐसे जोड़ो के लिए IVF ईश्वर का वरदान साबित हुई है. अतः शोधकर्ता यह भी दावा करते हैं कि यदि निषेचित अंडों के अनुवंशिक कोड की टोह ली जाए तो IVF की सफलता की दर को दोगुना किया जा सकता है। आज IVF ना जाने कितने ही सूनी गोद को नन्ही किलकारियों से भर रहा है और सबसे बड़ी बात IVF एक घरेलू शब्द बन चुका है।

अतः हम आशा करते हैं कि आप इन दोनों प्रेगनेंसी में अंतर समझ गए होंगे।

  Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Your comment is waiting for moderation

Name*
Email*
Comment*
call-icon